तस्करों का ‘जादू’ और पुलिस की ‘मजबूरी’, धरमजयगढ़ में होली की तैयारी है पूरी!

धरमजयगढ़ :- इन दिनों कोयला तस्करों के सामने बड़े-बड़े नेता, अधिकारी, पुलिस धरमजयगढ़ में घुटने टेक रहे है ये हम नहीं कह रहे, पूरा धरमजयगढ़ के नागरिक बोल रहे और उनका यह बात बोलना जायज भी है क्योंकि जब मीडिया में 2 फरवरी को खबर वायरल हुआ अवैध कोयला उत्खनन का तो चाहे पुलिस हो, वन विभाग हो, राजस्व हो या खनिज विभाग अब एक दूसरा का चेहरा देखते हुए कार्यवाही करने से बचते रहे तब रायगढ़ कलेक्टर की पहल से बोरो से चेन माउंटेंस मशीन जप्त करते हुए 54 टन कोयला को खानापूर्ति हुए धरमजयगढ़ थाना परिसर में लाया गया वही करीब बोरो और संगरा में 60 टन कोयला को जंगल में लावारिस छोड़कर आधी अधूरी कार्यवाही हुई वही मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
3 मार्च को जब सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू सोनालिका ट्रैक्टर से कोयला की तस्करी करते डीजल खत्म होने की वजह से बोरो के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा पर पुलिस ने मानो कसम ही खा लिया है (चाहे तन से वर्दी क्यों ना उतर जाए हमारा तस्करों पर रहेगा ही संरक्षण नहीं चल सकता वेतन से घर ) सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू को थाना तो लाया गया पर पूरी कहानी ही बदल कर रख दी ।
कोयला तस्करों का चला जादू, रंगे हाथ पकड़ाया पर…
बतादे कि जब सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू जब कोयला लोड ट्रैक्टर के साथ खड़ा था तभी धरमजयगढ़ पुलिस के तीन जवान सुरेश टोप्पो, अमर बरेट, मनोज टोप्पो पुलिस गाड़ी में पहुंचे जहां मीडिया भी पहुंची फिर पुलिस जादू को पकड़ी, ट्रैक्टर में डीजल खत्म होने की वजह से कबीर दास महंत जो कि धरमजयगढ़ में डॉयल 112 का ड्राईवर है डीजल लेकर आया जिसके बाद कोयला लोड ट्रैक्टर और सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू को थाना लाया गया पर थाना पहुंचते ही शायद पुलिसिया फिल्म दर्शकों को अच्छी नहीं लगेगी सोचकर पूरा कहानी को बदल दिया गया ।
बदली गई कहानी, जादू का नया एपिसोड 170/126/135 (3)
पुलिस को अवैध कोयला चोरी की सूचना मिली, जिसपर पुलिस के तीन स्टॉफ 2 ग्रामीणों को लेकर बोरो के जंगल तो पहुंची पर तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। पर वही सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू मिला जो पुलिस की मौजूदगी में प्रार्थी ओर कबीर दास महंत को तुम लोग पुलिस को सूचना दिए हो, पुलिस को लेकर पकड़वाने आए हो कहकर। तुमलोगो को मै बाद में देख लूंगा मारपीट करूंगा कहकर धमकी देने लगा जिसपर मौजूद धरमजयगढ़ के पुलिस के तीन सिपाही और पुलिस के साथ गए प्रार्थी व कबीर दास महंत कई बार समझाइए दिए कोई विकल्प नहीं होने की स्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू को लेकर थाना जहां थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर 170/126/135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी धरमजयगढ़ में पेश किया गया जहां अनावेदकगण की तरफ से कोई सक्षम जमानतदार पेश नहीं होने की स्थिति में पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया।
कोयला तस्करों का कहना हमे जशपुर से लेकर रायपुर तक का आशीर्वाद प्राप्त
सूत्रों की माने तो सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू संगठित कोयला तस्करों ग्रुप का प्यादा जो पूर्व में हुई कार्यवाही जिसमें चेन माउंटेन की कार्यवाही हुई थी उसमें भी संलिप्त था जब कार्यवाही हुई थी तब कोयला तस्करों द्वारा दो ट्रैक्टर एक सोनालिका कंपनी दूसरा महेंद्र कंपनी का ट्रैक्टर को सज्जाद मोहम्मद के पास भरोसा करके छोड़ दिया गया था, पर लावारिस कोयला तो तस्करों के लिए लावारिस रुपयों के बराबरा है । जादू को लालच आया वही दूरी तरफ जो मजदूर कोयला की खोदाई ओर ढुलाई में काम किए है उनका तगादा से परेशान सज्जाद ने अपने आकाओं से कोयला बेचकर मजदूरों का भुगतान करने का बात तो कहा पर ये नहीं बताया कि मैं उन्हीं के ट्रैक्टरों का उपयोग करूंगा कोयला बेचने में।
किसी तरह 6-7 ट्रिप कोयला लोकल और श्यांग क्षेत्रों में बेच ही पाया था कि आपस में साथियों में मतभेद शुरू हो गई और पैसा देखकर होना भी चाहिए क्योंकि आकाओं को झूठबोलकर ट्रैक्टरों से जो बेच रहे थे जिसके बाद रात में विवाद इतना बढ़ा कि सुबह मुखबिरी ही होकर ट्रैक्टर पकड़ा गई।
चाहे मीडिया में कितनी खबर चले, ऊपर से आ गई फोन, कार्यवाही तो प्रशासन को ही करनी है क्योंकि नौकरी किसको प्यारी नहीं है ऊपर से 4 मार्च को होली सिर पर खर्चा, कैसे मनाए होली। रंगे हाथ जादू के साथ सोनालिका ट्रैक्टर पकड़ाया जिसका चेचिस मॉडल DI-35 और ऊपरी बाड़ी DI- 42 कार्यवाही कुछ ओर… क्योंकि तस्करों को बड़े बड़ों का साया है और हमने कसम खाया हैं। ना ईस्ट ना वेस्ट मनी है सबसे बेस्ट…हो.स.



