Latest News

कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में हाथी का आतंक, महिला की मौत

रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र अंतर्गत तालगांव बस्ती में शनिवार तड़के एक जंगली हाथी ने बस्ती में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

1007502234

जानकारी के अनुसार, हाथी के बस्ती में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल रही थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्चा सुरक्षित बच गया।

1007502232

घायल महिला को तत्काल कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

1007502233

घटना के बाद हाथी ने वन विभाग की एक गाड़ी पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी की निगरानी के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में मौजूद है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वही छाल वन परिक्षेत्र के औरानारा में भी बंधन अगरिया को हाथी द्वारा जन हानि किया गया।

1007501992

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!